
x
Hazaribagh Accident: झारखंड के हजारीबाग जिले के इचाक मोड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका कुटीपीसी नावाडीह बलिया की निवासी थीं और किसी कार्य से इचाक मोड़ क्षेत्र से होकर गुजर रही थीं।इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इचाक थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दुर्घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इचाक मोड़ पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।
TagsHazaribaghAccidentहादसामहिलामौतHazaribaghWomanDeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





