झारखंड
Gumla: सड़क निर्माण कार्यस्थल पर उग्रवादियों ने किया हमला, कर्मियों को भी पीटा
Tara Tandi
27 Aug 2024 2:33 PM IST

x
Gumla गुमला : जिला में सड़क निर्माण कार्यस्थल पर उग्रवादियों ने हमला किया है. यह घटना मंगलवार की सुबह करीब चार बजे हुई है. जहां उग्रवादियों ने बसिया व सिसई प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के लिए बनाये गये कैंप पर हमला कर दिया. इस दौरान कई गाड़ियों का शीशा तोड़ डाले गये. कैंप में सो रहे कर्मचारियों को पीटा गया है. बताया जा रहा है कि सुबह 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी आये थे. लेवी की मांग को लेकर सिसई व बसिया सड़क का निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी और कैंप में खड़ी गाड़ियों पर हमला कर दिया. उस वक्त कई कर्मचारी सो रहे थे. उग्रवादियों के पहुंचने के बाद सभी की नींद टूट गयी. इसके बाद उग्रवादियों ने सभी कर्मचारियों को घेरकर पीटने लगे. छह कर्मचारियों को चोट लगी है. बाकी कर्मचारी उग्रवादी हमला सुनते ही कैंप से भाग खड़े हुए. अभी तक कई फरार कर्मचारी कैंप में वापस नहीं लौटे हैं.
60 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण कार्य
बसिया प्रखंड के पोकटा गांव के समीप विनोद जैन कंस्ट्रक्शन द्वारा 60 करोड़ की लागत पुल बनवाया जा रहा है. पुल का काम अधूरा है. सूचना के अनुसार उग्रवादियों ने 40 लाख रुपये लेवी की मांग की थी. लेवी नहीं मिलने के बाद मंगलवार की सुबह नारेकेला जंगल की ओर से एक दर्जन उग्रवादी पुल निर्माण स्थल के समीप बने कैंप पर पहुंचे और हमला कर दिया.
TagsGumla सड़क निर्माण कार्यस्थलउग्रवादियों हमलाकर्मियों पीटाGumla road construction sitemilitants attackpersonnel beatenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





