झारखंड
Gumla: अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्त में
Tara Tandi
12 Jun 2025 4:23 PM IST

x
Gumla गुमला : उत्पाद विभाग ने गुरुवार सुबह जिले के चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. चैनपुर बाजार टांड़ स्थित महुआ शराब विक्रेता सुमित टोप्पो और मेरी टोप्पो के घर छापेमारी कर विभाग ने 5 लीटर महुआ शराब जब्त की और मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई छापेमारी
उत्पाद विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह छापेमारी अवैध शराब के फैलते कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई थी. इस कार्रवाई के बाद से अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है, और कई विक्रेताओं ने अपना कारोबार बंद करने पर विचार करना शुरू कर दिया है.
स्वस्थ और सुरक्षित समाज की दिशा में सकारात्मक कदम
छापेमारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद, उत्पाद सिपाही और सशस्त्र गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे. उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बनाने, बेचने या संग्रह करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. विभाग की इस मुहिम से स्थानीय लोगों में संतोष और भरोसे का माहौल बना है. लोगों ने विभाग की पहल का स्वागत करते हुए इसे स्वस्थ और सुरक्षित समाज की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है.
TagsGumla अवैध शराबखिलाफ कार्रवाईमहुआ शराब जब्तदो गिरफ्तGumlaaction against illegal liquorMahua liquor seizedtwo arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





