झारखंड

हरी झंडी दिखाकर राज्यपाल रमेश बैस ने बाइक तिरंगा रैली को किया रवाना

Sarita
13 Aug 2022 11:17 AM IST
Governor Ramesh Bais flagged off the bike tricolor rally
x

फाइल फोटो 

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस शनिवार सुबह पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस पहुंचे.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस शनिवार सुबह पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस पहुंचे. जहां उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा, उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस दौरान वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे. राज्यपाल को उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा एवं उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.

इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल रमेश बैस ने फारेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में हर घर तिरंगा सेल्फी प्वाइंट में तस्वीर खिंचवाई.
महामहिम राज्यपाल रमेश बैस ने पेटरवार फारेस्ट गेस्ट हाउस के समीप हरी झंडी दिखाकर मोटर साइकिल तिरंगा रैली को रवाना किया. रैली में सीआरपीएफ, सीआइएसएफ के जवानों के अलावा काफी संख्या में आम नागरिक शामिल थे.
बता दें कि महामहिम राज्यपाल झारखंड रमेश बैस अपने धनबाद यात्रा के दौरान यहां कुछ समय के लिए रूके थे. इस मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे.
Next Story