झारखंड

Gorakhpur: पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, मचा हड़कंप

Sarita
25 Jun 2025 10:45 AM IST
Gorakhpur: पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, मचा हड़कंप
x
Gorakhpur गोरखपुर: झारखंड के गोड्डा जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है. शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पार्वती हेम्ब्रम के रूप में हुई है. मृतका का शव ललमटिया थाना क्षेत्र के गोरखपुर पहाड़ी से बरामद किया गया है|
मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी पार्वती हेम्ब्रम की शादी 2 साल पहले गोरखपुर निवासी प्रकाश मुर्मू से हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही उनकी बेटी को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा काफी प्रताड़ित किया जाने लगा. जिसके बाद वह अपने मायके आ गई लेकिन कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वाले उसे लेकर चले गए. अब उनकी बेटी 19 जून से लापता थी. इधर 23 जून को उसका शव पेड़ से लटका मिला|
आपको बता दें कि मृतका के परिजनों ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। अब घटना की पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस बीच शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
Next Story