
x
रेलवे द्वारा झारखंड को कई ट्रेनों की सौगात मिली है. इसी बीच अब रेलवे ने झारखंडवासियों को एक और खुशखबरी दी है.
रांची : रेलवे द्वारा झारखंड को कई ट्रेनों की सौगात मिली है. इसी बीच अब रेलवे ने झारखंडवासियों को एक और खुशखबरी दी है. बता दें, अब पुरी से आनंद विहार (Puri to Anand Vihar) तक एक विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन परिचालित होगी. भारतीय रेलवे ने ओडिशा के पुरी से झारखंड, बिहार के साथ उत्तर प्रदेश से होते हुए नई दिल्ली (आनंद विहार) तक एक और विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन (summer special train) शुरू करने का फैसला किया है. इस ट्रेन के शुरू होने से कोल्हानवासियों को आनंद विहार (नई दिल्ली) के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन सेवा मिलेगी.
रेलवे अधिकारियों ने इस विषय में एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया है की यह ट्रेन 29 अप्रैल से 24 जून 2024 तक प्रति सोमवार को पुरी से आनंद विहार की और रुक करेगी यानी की वहा से रवाना होगी. उसी प्रकार यह ट्रेन 1 मई से 26 जून 2024 को प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार से पुरी (Anand Vihar to Puri) के लिए प्रस्थान करेगी. इस क्रम में ट्रेन 9 फेरे लेगी.
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
आपको बता दें, यह ट्रेन खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जखापुरा, हरिचंदंपुर, केंदुझारगढ़, नयागढ़ क्रॉस, बांसपानी, डोगापोशी, चाईबासा, चांडिल, मुरी और बोकारो स्टील सिटी (Chaibasa, Chandil, Muri and Bokaro Steel City) जैसे विभिन्न स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय सहित, यह बुधवार को सुबह 9.50 बजे आनंद विहार पर ब्रेक लेगी यानी की पहुंचेगी.
ट्रेन का शेड्यूल इस प्रकार है
शेड्यूल इस तरह होगा. ट्रेन पुरी और आनंद विहार के बीच हरिचंदंपुर, केंदुझारगढ़, नया गढ़, बांसपानी, डोगापाशी, चाईबासा, चांडिल, मुरी, बोकारो, नेताजी सुभाष चंद्र बोस (गोमो), गया और सासाराम समेत अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए चलेगी. ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई समय सारिणी के मुताबिक, गाड़ी नंबर 08481 हर सोमवार को रात्रि 11.45 बजे पुरी से प्रस्थान करेगी. वहीं, पुरी के बाद ट्रेन दोपहर 12.07 बजे साक्षीगोपाल स्टेशन पहुंचेगी. 2 min के थोड़े समय रुकने के बाद ट्रेन खुर्दा रोड की तरफ अपना सफर जारी रखेगी.
Tagsचाईबासा से दिल्ली का सफरजानें टाइम-टेबलरेलवेझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारTravel from Chaibasa to Delhiknow the time-tableRailwaysJharkhand newsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





