झारखंड
Giridih : 23 दिनों से बच्चे के साथ घर से लापता महिला यूपी से बरामद
Tara Tandi
12 July 2024 3:54 PM IST
x
Giridih गिरिडीह : तिसरी थाना पुलिस ने 23 दिनों से अपने बच्चे के साथ घर से लापता महिला को उत्तर प्रदेश के जलेसर से सकुशल बरामद कर लिया है. तिसरी थाना क्षेत्र के पलमरुआ निवासी 22 वर्षीय पूजा कुमारी अपने 2 साल के बच्चे के साथ 19 जून को घर छोड़कर चली गई थी. परिजनों ने तिसरी थाने में आवेदन देकर उसे खोज निकालने की गुहार लगाई थी. थाना प्रभारी संजय नायक ने सनहा दर्ज कर महिला और उसके बच्चे को ढूंढने की मुहिम शुरू कर दी. तकनीकी माध्यम से पुलिस के उत्तर प्रदेश के जलेसर में होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस उसे जलेसर कोतवाली से सकुशल बरामद कर लिया है. उसे वापस लाने की प्रक्रिया की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, पूजा कुमारी के दो बच्चे हैं, जिसमें से एक को लेकर वह घर से भाग गई थी
TagsGiridih 23 दिनों बच्चेघर लापता महिलायूपी बरामदGiridih 23 days old babymissing woman homerecovered from UPजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





