झारखंड
Giridih: गावां बाजार में पंचायती के दौरान भिड़े दो पक्ष, पुलिस पहुंची
Tara Tandi
22 March 2025 12:02 PM IST

x
Giridih गिरिडीह: जिले के गावां बाजार में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब पंचायती के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते हो-हंगामा शुरू हो गया और धक्का-मुक्की होने लगी. मिली जानकारी के अनुसार, आरागारो व हरला के दो पक्ष गावां काली मंडा में पंचायती के लिए आए हुए थे. पंचायती शुरू होने के बाद किसी बात लेकर दोनों पक्ष आपस में उलझ गए और काली मंडा से बाहर निकलकर बाजार में धक्का-मुक्की करने लगे. इस दौरान बाजार में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. कुछ लोग इधर-उधर भागते हुए भी नजर आए.
सूचना मिलते ही गावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाना ले गई. थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पंचायती के दौरान दो पक्ष आपस में उलझ गए थे, जिसे शांत कराते हुए दोनों पक्ष को घर भेज दिया गया है. इस संबंध में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
TagsGiridih गावां बाजारपंचायती दौरान भिड़े दो पक्षपुलिस पहुंचीGiridih Gawaan Bazaartwo parties clashed during Panchayatpolice arrivedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





