
x
Giridih गिरिडीह : जिले के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर लटकट्टो के पास स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. इस भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों स्कॉर्पियो सवार चार और बाइक सवार दो लोग शामिल हैं. इस घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये.
यह सड़क हादसा मंगलवार की देर रात हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों को बुधवार की सुबह इसका पता चला. जिसके बाद उन लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर मधुबन पुलिस घटनास्थल पर पहुंकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
तेज रफ्तार के कारण हुआ हुआ हादसा
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ. बाइक पर सवार मृतकों की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के अटकी निवासी हुसैनी मियां और बबलू कुमार टुडू के रूप में हुई है. वहीं, स्कॉर्पियो में सवार लोगों की पहचान सोमेश चंद्रा, गोपाल कुमार और गुलाब कुमार के रूप में हुई है. एक शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. पुलिस की टीम मृतकों के परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है.
TagsGiridih भीषण सड़क हादसेछह लोगों मौतGiridih horrific road accidentsix people diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





