झारखंड
Giridih: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 6 लोग घायल
Tara Tandi
3 March 2025 8:15 PM IST

x
Giridih गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंडारीडीह लालपुर में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर दिया, जिसमें करीब छह लोग घायल हो गए. जिसमें एक पक्ष के ललन सिंह (75 वर्ष) को सिर में गंभीर चोट है. गौतम सिंह व शिवम सिंह को हाथ व पैर में चोट है. वहीं, दूसरे पक्ष के भी विजय सिंह,रौशन सिंह और आशीष कुमार घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल ललन सिंह को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने धनबाद रेफर कर दिया है. अन्य सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में हुआ.
मिली जानकारी के अनुसार, भंडारीडीह टोला लालपुर निवासी ललन सिंह व उनके भाइयों के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. उक्त जमीन पर पैतृक संपत्ति के बंटवारे में सहमति नहीं बन पा रही थी. इसी बीच सोमवार की सुबह को दोनों पक्षों के बीच तू तू, मैं मैं के बाद मामल मारपीट तक पहुंच गया. दोनों पक्षों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.
TagsGiridih जमीन विवाददो पक्षों बीच मारपीट6 लोग घायलGiridih land disputefight between two parties6 people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





