झारखंड
Giridih: डीएफओ ने अमझर वन क्षेत्र से बरामद किया विस्फोटक, पुलिस को सौंपा
Tara Tandi
7 March 2025 1:35 PM IST

x
Giridih गिरिडीह : गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ मनीष तिवारी ने गावां प्रखंड की जमडार पंचायत के वन क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अमझर स्थित पत्थर खदान मां कात्यायनी व गणेश स्टोन पहुंचकर जायजा लिया. दोनों पत्थर खदानों में उत्खनन के लिए मजदूर विस्फोटक लगाने के कार्य में लगे थे. वापसी के क्रम में डीएफओ को अमझर में ही झाड़ी में छुपाकर रखा विस्फोटक दिखा. उन्होंने विस्फोटक को जब्त कर लिया. मामले की जांच के लिए गावां रेंजर अनिल कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया.
एसआईटी ने गुरुवार को अमझर जाकर इसकी जांच की. जिस जगह से विस्फोटक बरामद हुआ था, वह वन क्षेत्र से बाहर है. इसे देखते हुए वन विभाग की टीम ने बरामद विस्फोटक को गावां थाना के सुपुर्द कर दिया. रेंजर अनिल कुमार ने अमझर से विस्फोटक बरामद होने की पुष्टि की है.
TagsGiridih डीएफओअमझर वन क्षेत्रबरामद किया विस्फोटकपुलिस सौंपाGiridih DFOAmjhar forest arearecovered explosiveshanded over to policeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





