झारखंड
Giridih: कोयला लदे ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Tara Tandi
8 Aug 2025 5:45 PM IST

x
Giridih गिरिडीह : डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित कोलडीहा के पास एक कोयला लदे ट्रक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में स्कूटी पर सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोयले से भरा ट्रक डुमरी रोड से गिरिडीह की तरफ जा रहा था, तभी वह सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बाकी दो युवकों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया.
आक्रोशितों ने डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग किया जाम
इस दुर्घटना के बाद, स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर शव रखकर डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग जाम कर दिया. इस वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया और वाहनों का आवागमन ठप हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने और जाम खुलवाने की कोशिश में जुट गई है.
TagsGiridih कोयला लदे ट्रकस्कूटी मारी टक्करएक मौतदो घायलGiridih Truck loaded with coal collides with scooterone deadtwo injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





