झारखंड

Giridih: गिरिडीह में पत्थर से कुचलकर बच्चे की हत्या

Tara Tandi
21 Nov 2024 2:06 PM IST
Giridih: गिरिडीह में पत्थर से कुचलकर बच्चे की हत्या
x
Giridih गिरिडीह : पत्थर से कुचकर एक बच्चे की हत्या कर दी गई है. यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मैगजीनिया के पास हुई है. जहां गुरुवार को एक बच्चे का शव बरामद किया गया है. बच्चे का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ है. साथ ही शरीर पर चोट के कई निशान हैं. ऐसे में पत्थर से कूचकर किशोर की हत्या की आशंका जताई जा रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार को मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. बच्चे की हत्या कर शव को उसरी नदी के ठीक ऊपर ट्रैक्टर के चलने से बने गड्ढ़े के अंदर छिपाया गया था. छानबीन के दौरान एक स्थान पर किसी का जूता नजर आया. साथ ही वहां काफी सारा पत्थर रखा हुआ था. जब पत्थर को हटाया गया तो अंदर शव मिला. मृतक ने काला रंग का फूल पैंट और गुलाबी रंग का शर्ट के साथ टीशर्ट पहन रखा था. मृतक की उम्र लगभग 14 वर्ष के आसपास है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Next Story