
x
Giridih गिरिडीह : गावां थाना क्षेत्र के मल्हेत में बुधवार की दोपहर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में ऑटो पर सवार 5 महिलाएं घायल हो गईं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए गावां सीएचसी पहुंचाया गया. जहां तीन गंभीर महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गिरिडीह रेफर कर दिया. घायलों में काकमारी निवासी मिथलेश प्रसाद वर्मा की पत्नी बेबी देवी, गोबरदहा निवासी घुमा टुडू की पत्नी रेशमी देवी, सुखो टुडू की पत्नी रानियां देवी, दुमा टुड्डू की पत्नी दशमी देवी व नारायण कांदू की पत्नी बंसती देवी शामिल हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं ऑटो पर सवार होकर बिरने से से गावां बाजार जा रही थीं. इसी दौरान ड्राइवर ने संतुलन खो बैठा और ऑटो पलट गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया. गावां थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
TagsGiridih गावां पास ऑटो पलटा5 महिलाएं जख्मीAuto overturned near Giridih village5 women injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





