झारखंड
Giridih: शराब लदे ट्रक ने ट्रैक्टर व टेंपो को मारी टक्कर, 3 लोग घायल
Tara Tandi
12 Feb 2025 6:19 PM IST

x
Giridih गिरिडीह : डुमरी थाना क्षेत्र के केबी रोड के समीप बुधवार को शराब लदे ट्रक ने गिट्टी लदे एक ट्रैक्टर व ईख का शरबत बेच रहे टेंपो में टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रक खुद पलट गया. दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए. ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर का डाला पलट गया और गिट्टी सड़क पर बिखर गई. इंजन दूसरी दिशा में घूम गया. वहीं ईख का शरबत बेच रहा टेंपा रोड किनारे गड्ढे में गिरते-गिरते बचा. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक जीतपुर निवासी राजू कोल्ह, ट्रैक्टर बैठे खुद्दीसार निवासी गणेश प्रसाद वर्मा व एक बच्ची संगीता कुमारी (8) घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया. गंभीर रूप से घायल गणेश वर्मा को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया.
टेंपो मालिक बेको निवासी नुनूमणी कुमार ने बताया कि शराब लदा ट्रक काफी तेज गति से आ रहा था और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर और उसके टेंपो में टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक शराब के नशे में था. बताया जाता है कि ट्रक बोकारो से शराब लोड कर गिरिडीह जा रहा था.
TagsGiridih शराब लदे ट्रकट्रैक्टर टेंपोमारी टक्कर3 लोग घायलGiridih Liquor laden trucktractor and tempo collided3 people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





