झारखंड
Giridih : ट्रक व कार की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोग घायल
Tara Tandi
1 Aug 2024 8:04 PM IST

x
Giridih गिरिडीह : तारापटांड थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ मोड़ के समीप गुरुवार को सड़क दुघर्टना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग के बड़कीटांड़ मोड़ के समीप ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक ही परिवार के पांच व्यक्ति दीनदयाल वर्णवाल, उसकी पत्नी, बेटी गुड़िया देवी और दामाद तथा पोता घायल हो गए. दीनदयाल के नाती की हालत गंभीर है. उसका इलाज दुर्गापुर में चल रहा है. सभी परिजन झाझा से कार पर सवार होकर गिरिडीह होते हुए आसनसोल जा रहे थे. इसी बीच स्पंज लोड ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी. घटना के बाद पंडरी के ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा. पुलिस ने ट्रक व कार को जब्त कर लिया है.
TagsGiridih ट्रक व कारटक्कर एक परिवार5 लोग घायलGiridih truck and carcollision involving a family5 people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





