झारखंड

Giridih: बेंगाबाद में मारपीट मामले के 2 आरोपी गिरफ्तार

Tara Tandi
4 March 2025 7:02 PM IST
Giridih: बेंगाबाद में मारपीट मामले के 2 आरोपी गिरफ्तार
x
Giridih गिरिडीह : बेंगाबाद थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में हरिनवाटांड़ गांव निवासी कारू दास व छेदी दास शामिल हैं. ज्ञात हो कि सोमवार को बेंगाबाद थाना में हरिनवाटांड़ गांव में हुई मारपीट मामले में पीड़ितों ने आवेदन देकर लिखित शिकायत की थी. आवेदन में कहा था कि घर के बगल में ही किसी बात को लेकर गाली-गलौज व मारपीट हुई थी. मारपीट का आरोप कारू दास, छेदी दास व अन्य दो समेत अज्ञात लोगों पर लगा था. आवेदन के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
Next Story