झारखंड
Ghatshila : भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने ग्राम प्रधान को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
Tara Tandi
9 Aug 2024 5:52 PM IST

x
Ghatshila घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड के चुकरीपाड़ा पंचायत के बहेडा गांव में पूर्व ग्राम प्रधान बाघराई किस्कू काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं. भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने सूचना मिलते ही उनके घर में मिलकर उनका हाल-चाल जाना एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बाघराई किस्कू एवं उनकी पत्नी एवं वर्तमान ग्राम प्रधान मंगल किस्कू को अंगवस्त्र एवं मच्छरदानी देकर सम्मानित किया. ग्रामीणों ने भाजपा नेत्री को विभिन्न समस्याओं को अवगत कराया. कहा, गांव में पानी की काफी समस्या है. गीता मुर्मू ने कहा कि जल्द से जल्द सभी की समस्या का समाधान किया जाएगा. मौके पर मुख्य रूप से गुरुवारी सोरेन, श्रमिक मित्र सुनील किस्कू, चिता टुडू, नारायण किस्कू, माया टुडू, रानी किस्कू, सुरवाली टुडू, बसंती टुडू, अंता टुडू, उषा पातर, सरस्वती टुडू समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
TagsGhatshila भाजपा नेत्री गीता मुर्मूग्राम प्रधानअंग वस्त्र देकर सम्मानितGhatshila BJP leader Geeta Murmuvillage headhonored with clothesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





