झारखंड

Garhwa : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Tara Tandi
12 July 2024 7:40 PM IST
Garhwa : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
x
Garhwa गढ़वा : सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. घटना धुरकी थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम पुत्तुर गांव में हुई. जहां विजय प्रसाद यादव नामक युवक की मौत हो गई. मृतक धुरकी थाना क्षेत्र के सोंडीहा गांव निवासी जगदीश प्रसाद यादव का पुत्र था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजय अपने घर से दुकान में कुछ सामान लेने जा रहा था. इसी बीच पुत्तुर गांव के समीप सड़क पार करने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद विजय घायल हो गया. आसपास के लोगों के सहयोग से उसे उठाकर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गढ़वा पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.
Next Story