झारखंड

मैकलुस्कीगंज में विदेशी नागरिक ने किया आत्महत्या, बरामद सुसाइड नोट खोलेगा राज

Renuka Sahu
24 April 2022 4:28 AM GMT
मैकलुस्कीगंज में विदेशी नागरिक ने किया आत्महत्या, बरामद सुसाइड नोट खोलेगा राज
x

फाइल फोटो 

झारखंड में एक विदेशी नागरिक ने आत्महत्या कर ली। मैकलुस्कीगंज स्थित झारखंड बंगला में उसका शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में एक विदेशी नागरिक ने आत्महत्या कर ली। मैकलुस्कीगंज स्थित झारखंड बंगला में उसका शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। उसकी पहचान मारकोस लेथरडेल (70 वर्ष) के रूप में हुई। मारकोस लेथरडेल मूल रूप से कनाडा के निवासी थे। हालांकि उनके पास कनाडा तथा अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता थी। वह मैकलुस्कीगंज के निवासी कैलाश यादव के यहां ठहरे थे। शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है।

नवम्बर 2021 से था देश में
कैलाश ने बताया कि नवंबर 2021 में वह मैकलुस्कीगंज आए थे। घटना के दिन कैलाश यादव अपने परिवार के साथ रांची में थे। मारकोस कैलाश के झारखंड बंगला में थे। शनिवार की सुबह मारकोस की पूर्व पत्नी ने अमेरिका से फोन कर कैलाश को बताया कि मारकोस ठीक नहीं हैं। इसके बाद कैलाश रांची से मैकलुस्कीगंज पहुंचे। उन्होंने बताया कि बंगले के एक कमरे की छत में लगी लकड़ी की बीम से मारकोस का शव लटका मिला। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मारकोस ने अपनी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं बताया है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट से इस कांड के रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है।
सूचना मिलने पर मैकलुस्कीगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। कैलाश यादव की लिखित सूचना पर यूडी केस दर्ज किया गया है।
कनाडा और अमेरिकन दूतावास को दी गई सूचना
पुलिस उप अधीक्षक खलारी अनिमेष नैथानी ने बताया कि मारकोस लेथरडेल की मौत की सूचना कनाडा और अमेरिका दूतावास को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मारकोस ने अपनी पूर्व पत्नी पत्नी को तलाक दे दिया था, परंतु दोनों के बीच बातचीत होती थी। नैथानी ने कहा कि फिर भी पुलिस हैंडराइटिंग मिलाएगी। पोस्टमार्टम भी बोर्ड द्वारा कराने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि अभी यूडी केस दर्ज किया गया है। अनुसंधान में जो सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Next Story