
x
जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में शुक्रवार को हुए इंडियन सुपर लीग के मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब का मैच एक-एक से ड्रा रहा. इस मैच के साथ ही जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के कुल 21 पॉइंट हो गए हैं.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में शुक्रवार को हुए इंडियन सुपर लीग के मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब का मैच एक-एक से ड्रा रहा. इस मैच के साथ ही जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के कुल 21 पॉइंट हो गए हैं. अंक तालिका में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब छठे स्थान पर आ गया है. जबकि उसने 19 मैच खेले हैं. अभी जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को तीन मैच खेलने और बाकी हैं. आज हुआ फुटबॉल मैच कांटे का रहा. दोनों टीमों ने गोल करने के लिए संघर्ष किया.
सबसे पहले जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ी जावी सीवेरियो ने 60 वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई. जमशेदपुर एफसी को बढ़त मिलते ही मुंबई सिटी एफसी के खिलाड़ी गोल करने के लिए जी जान से जुट गए. मुंबई एफसी के खिलाड़ियों को 74 वें मिनट में सफलता मिली. जब उन्होंने एक गोल कर मैच 1-1 से बराबरी पर ला दिया. फर्स्ट हाफ में दोनों टीम गोल नहीं दाग सकी थीं. दोनों टीमों ने दूसरे हाफ में एक दूसरे के खिलाफ गोल दागे. जमशेदपुर एफसी का अगला मैच 30 मार्च को केरला ब्लास्टर से होगा.
Tagsइंडियन सुपर लीगफुटबॉल टीमेंजमशेदपुर और मुंबई सिटी ने 1-1 से ड्रा खेलाझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारIndian Super LeagueFootball TeamsJamshedpur and Mumbai City played a 1-1 drawJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





