झारखंड

एसएनएमएमसीएच में लगी आग, मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर

Gulabi Jagat
24 July 2022 7:29 PM IST
एसएनएमएमसीएच में लगी आग, मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर
x
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में 24 जुलाई की शाम 5:30 अचानक आग लग गई. यह आग अस्पताल के गायनी विभाग के ग्राउंड फ्लोर में लगी है. आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल आग लगने का कारण छत से मैन स्विच में छत का पानी टपकने से बताया जा रहा है. आग लगने से अस्पताल में धुआं ऊपरी मंजिल गायनी वार्ड में फैल गया. जानकारी मिलते ही गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की टीम वहां पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गई. बाद में दमकल गाड़ियां भी पहुंची, मगर तब तक आग पर काबू पाया जा सका था..
मरीज के कई परिजन अपने नवजात बच्चों को लेकर अस्पताल से बाहर भाग निकले. लेकिन जिस मरीज का सीजर हुआ था, उसे बेड में रहना पड़ा. आग पर काबू पाने की खबर सुनकर सभी ने राहत की सांस ली.
Next Story