झारखंड

दुमका : पेड़ से लटका मिला आदिवासी लड़की का शव

Sarita
12 Oct 2022 11:58 AM IST
Dumka: Tribal girls body found hanging from tree
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

जिले के काठीकुंड थाना के बड़तल्ला गांव में पेड़ से लटका एक आदिवासी लड़की का शव बरामद हुआ है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जिले के काठीकुंड थाना के बड़तल्ला गांव में पेड़ से लटका एक आदिवासी लड़की का शव बरामद हुआ है. शव बुधवार की सुबह बरामद हुआ है. मृतका आमगाछी गांव की रहने वाली थी. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पांच दिनों से थी लापता
जानकारी के मुताबिक बड़तल्ला गांव के बाहर एक पेड़ से लटकते शव को ग्रामीणों ने देखा. शव को देखते ही लोगों ने शोर मचाया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि मृतिका 10वीं की छात्रा थी. वो कुछ दिन पहले अपने बड़े पिता के घर बड़तल्ला गांव आयी हुई थी. पांच दिन पहले वह किसी को कुछ बताये बिना ही घर से चली गई थी. लेकिन वो घर नहीं पहुंची थी. जिसके बाद मंगलवार को परिवारवालों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना थाने में दी थी. वहीं बुधवार की सुबह लड़की का शव बरामद हो गया. शव पूरी तरह से खराब हो चुका है और काफी दुर्गंध आ रही है. शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि छात्रा की मौत कई दिन पहले ही हो गई है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है.

Next Story