
x
Dumka दुमका: जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र सोमवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क पर सुखजोड़ा गांव के पास हुई दुर्घटना में टेंपो पर सवार एक बच्ची समेत कुल नौ लोग घायल हो गये.सूचना मिलते ही रानीश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया.
बताया गया कि पश्चिम बंगाल के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के चरिचा गांव से टेंपो पर सवार होकर लोग एक शादी समारोह में शामिल होने शिकारीपाड़ा के जामुगड़िया जा रहे थे. सुखजोड़ा गांव के पास ओवरटेक करने के क्रम में किसी वाहन ने टेंपो को धक्का मार दिया. घायलों में अनीता रजवार (50), शोभा रजवार (50), लालकनिया मियां (45), मयना रजवार (6), सावित्री रजवार (18), नियती रजवार (50),आशा रजवार (50), बिमला रजवार (50) व रेणुका रजवार (25) शामिल हैं.
TagsDumka टेंपो पलटनौ लोग घायलDumka tempo overturnednine people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





