
x
Dumka दुमका: झारखंड के दुमका जिले में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी, जबकि उनकी दो बेटियों को घायल कर दिया। इस हत्या के बाद दुमका में तनाव का माहौल बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदरपालन गांव की है। मृतकों की पहचान 63 वर्षीय साहेब हेम्ब्रम और उनकी पत्नी 60 वर्षीय मंगली किस्कू के रूप में हुई है। घायलों में मृतक दंपत्ति की दो बेटियां 25 वर्षीय हीरामुनी हेम्ब्रम और 17 वर्षीय बेनी हेम्ब्रम शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार रात धारदार हथियार से हमला कर दंपत्ति की हत्या कर दी गई। साथ ही उनकी दो बेटियों को भी निशाना बनाया गया। इस हमले में दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
TagsDumkaदंपतिहत्याDumkacouplemurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





