झारखंड
द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, भव्य स्वागत की तैयारियों में जुट गयी भाजपा जनजाति मोर्चा
Gulabi Jagat
3 July 2022 2:15 PM IST
x
द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा
रांचीः भाजपा ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल और ओडिशा की पूर्व मंत्री द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए एडीए उम्मीदवार (Presidential candidate Draupadi Murmu) हैं. मीडिया रिपोर्ट और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के ट्वीट से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य के विधायकों से समर्थन की अपील के लिए द्रौपदी मुर्मू सोमवार (04 जुलाई) को रांची (Draupadi Murmu possibly visit Jharkhand) आ सकती हैं. द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन पर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत की तैयारी बीजेपी की ओर से जा रही है. वहीं झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य मनोज पांडे ने कहा कि वो भी द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे लेकिन समर्थन को लेकर अंतिम फैसला हमारे दिशोम गुरु को करना है.
झारखंड भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक शिवशंकर उरांव ने इसके लिए पार्टी कार्यालय में बैठक भी की है. शिवशंकर उरांव ने कहा कि 21वीं सदी में पहली बार एक जनजातीय समाज की महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाने का मौका आया है. ऐसे में दलीय भावना से ऊपर उठकर सभी को द्रौपदी मुर्मू का स्वागत और समर्थन करना चाहिए. झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य द्वारा द्रौपदी मुर्मू का रांची में स्वागत करने वाले बयान पर शिवशंकर उरांव ने कहा कि ना सिर्फ उन्हें स्वागत करना चाहिए बल्कि दलगत रूप से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन की भी घोषणा करनी चाहिए.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य मनोज पांडे ने कहा कि सर्वोच्च संवैधानिक पद की उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू रांची आ रही हैं तो झामुमो भी उनका स्वागत करेगा. उन्होंने कहा कि पूर्व की परंपरा के अनुसार जो भी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होते हैं. वह विधायक और सांसदों से मुलाकात कर समर्थन की अपील भी करते हैं पर जैसा कि झामुमो के विधायक दल की बैठक में निर्णय हुआ है. उसके अनुसार पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन को यह तय करना है कि पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में किसका समर्थन करेगी.
Next Story





