झारखंड
डीजे बंधी पिकअप वैन पेड़ से टकराई, सवार 6 युवक गंभीर रूप से घायल
Ritisha Jaiswal
21 April 2025 4:38 PM IST

x
डुमरी-गिरीडीह पथ
Giridih Road Accident : डुमरी-गिरीडीह पथ पर आज सोमवार की सुबह डीजे बंधी एक पिकअप वैन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में गाड़ी पर सवार 6 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी 6 युवक डीजे लेकर धनबाद जिले के कतरास पांचगढ़ी से देवघर किसी शादी समारोह में गये हुए थे.
डुमरी, शशि जयसवाल : गिरिडीह जिले के मधुवन थाना क्षेत्र के धावाटांड़ के समीप डुमरी-गिरीडीह पथ पर आज सोमवार की सुबह एक पिकअप वैन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में गाड़ी पर सवार 6 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में पंचगढ़ी निवासी लखन कुमार, प्रीतम भुइया, सूरज भुइया, छोटू भुइया समेत 2 अन्य युवक शामिल है.
सभी घायल धनबाद रेफर
जानकारी के अनुसार सभी 6 युवक डीजे लेकर धनबाद जिले के कतरास पांचगढ़ी से देवघर किसी शादी समारोह में गये हुए थे. समारोह से वापस लौटने के क्रम में आज सोमवार की सुबह वाहन असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकरायी. घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज से लिए रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.
Tagsडुमरी-गिरीडीह पथडुमरी-गिरीडीह पथ डीजे बंधी पिकअप वैनGiridih Road Accidentडीजे बंधीDumri-Giridih PathDJ Bandhiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





