
x
चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह पंचायत अन्तर्गत धातकीडीह बाबुनडीह सिमा पर अवैध पत्थर खनन जोरों पर चल रहा था.
सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह पंचायत अन्तर्गत धातकीडीह बाबुनडीह सिमा पर अवैध पत्थर खनन जोरों पर चल रहा था. इस खादान को पूर्व उपायुक्त अरवा राजकमल ने बन्द किया था. इसके बावजूद भी हरेलाल महतो पत्थर खनन कर रहा था. सरायकेला खरसावां जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सथपति एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी ने औचक निरीक्षण कर खादान में लगे मशीनों को जब्त किया है. खदान में लगभग 200-300 फुट चौड़ा एवं लगभग 60-70फुट गढ्ढे बना हुआ है. यहां से डेली 40-50 हाईवा ट्रक से पत्थर लोड होकर अंचल कार्यालय होते हुए पाटा टोल टैक्स नाका से गुजरकर भादुडीह, हारोडीह क्रैशर मशीन पर पहुंचता है.
ग्रामीणों ने बताया कि कोई प्रधानमंत्री आवास पर एक ट्रैक्टर बालू लोड लेकर आते हैं तो पुलिस, अंचल अधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी ट्रैक्टर को जप्त कर मामला दर्ज करते हैं. वहीं प्रशासन के नाक के नीचे अवैध खनन होते आ रहा है इसमें प्रशासन मन है. जबकि प्रति दिन सरकार का लाखों रुपया राजस्व नुकसान हो रहा है. साथ ही रेलवे लाइन पर भी असर पड़ सकता है.सरायकेला खरसावां जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सथपति ने फोन पर बताया कि इस अवैध खनन पर कार्रवाई होगी.
Tagsधातकीडीह बाबुनडीह सीमाअवैध पत्थर खदान पर छापेमारीचांडिल थाना क्षेत्रजिला खनन पदाधिकारीचांडिल अनुमंडल पदाधिकारीझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारDhatkidih Babundih borderraid on illegal stone mineChandil police station areaDistrict Mining OfficerChandil Sub-Divisional OfficerJharkhand newsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





