
x
-Dhanbad धनबाद: रांची से धनबाद जा रहे पुराना बाजार रतनजी रोड निवासी एक परिवार सोमवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गया। परिवार बारिश से बचने के लिए धनबाद रेलवे स्टेशन के अंदर रुका था। इसी दौरान बाहर खेल रहा सात साल का बच्चा बंद पड़ी स्कैनिंग मशीन में फंस गया। परिवार का आरोप है कि मशीन अपने आप चलने लगी और बच्चे का हाथ डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक फंसा रहा।
हालांकि, स्कैनर पर न तो कोई ऑपरेटर मौजूद था और न ही कोई पुलिस अधिकारी मदद के लिए पहुंचा। परिवार के हंगामा करने के बाद रेलवे पुलिस हरकत में आई और फोन करने लगी। आखिरकार परिवार अपने घर से गैस कटर लेकर आया और मशीन को काटकर बच्चे को बाहर निकाला। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर है।
TagsDhanbadस्टेशनस्कैनिंग मशीनफंसाबच्चेहाथDhanbadstationscanning machinechildhand stuck जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





