
x
Dhanbad धनबाद: होली को लेकर शांति समिति की बैठक रविवार को झरिया थाने में झरिया CO मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। झरिया थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार और बोर्रागढ़ OP प्रभारी मौजूद थे। बैठक के दौरान CO मनोज कुमार ने कहा कि होली आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। होली के दौरान DJ म्यूजिक बजाने पर रोक रहेगी। DJ सिस्टम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पानी और बिजली की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी।
सोशल मीडिया या WhatsApp ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट न करें। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक की अध्यक्षता भगत सिंह ने की। मीटिंग में राजकुमार अग्रवाल, अरिंदम बनर्जी, पार्थो प्रमाणिक, श्रीकांत अंबष्ट, अरुण साव, शैलेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद निरंजन कुमार, पार्षद मुनिलाल राम, शिवनाथ, मुख्तार रिजवी, अर्जुन विश्कर्मा, अजय शास्त्री, विनोद पासवान, पिंकी साहू, उमा भट्टाचार्य, सत्य नारायण भोजगढ़िया और अन्य लोग मौजूद थे।
TagsDhanbadहोलीडीजेकार्रवाईDhanbadHoliDJaction जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





