झारखंड
Dhanbad पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर प्रिंस खान के 9 गुर्गे गिरफ्तार
Tara Tandi
24 Jun 2025 5:48 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : धनबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह से जुड़े 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारियां महुदा, बैंक मोड़, बरवाअड्डा सहित अन्य थाना क्षेत्रों से हुई हैं. आरोपियों के पास से 5 देसी हथियार(पिस्टल), 27 जिंदा कारतूस, 4 बाइक व 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.
गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से दो शहाबुद्दीन हत्याकांड (2024) में भी शामिल रहे हैं. गिरफ्तारी के बाद सभी को रणधीर वर्मा चौक से परेड कराते हुए जेल भेज दिया गया.पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह से जुड़े अन्य अपराधी भी पुलिस के रडार पर हैं. उनकी तलाश जारी है.
TagsDhanbad पुलिसबड़ी सफलतागैंगस्टर प्रिंस खान9 गुर्गे गिरफ्तारDhanbad policebig successgangster Prince Khan9 henchmen arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





