
x
Dhanbad धनबाद: मानसून की पहली तेज बारिश से मैथन डैम का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसे देखते हुए डीवीसी (दामोदर घाटी निगम) ने मैथन डैम के दो गेट और गैलरी खोल दी है। गेट और गैलरी खुलने की सूचना पर पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी है। विभिन्न क्षेत्रों से पर्यटक मैथन डैम पहुंच रहे हैं और इससे निकल रहे जलस्रोत का आनंद ले रहे हैं। बताया जाता है कि मानसून से पहले मैथन डैम में जमा गाद को हटाने और डैम के गेटों का निरीक्षण करने के लिए गेट खोले गए हैं। डीवीसी और केंद्रीय जल आयोग मानसून से पहले यह सुनिश्चित करना चाहता है कि डैम के सभी गेट सही तरीके से खुल और बंद हो रहे हैं या नहीं। इस दौरान गाद भी निकाली जा रही है, ताकि डैम में जलजमाव की स्थिति को सामान्य तरीके से नियंत्रित किया जा सके।
फिलहाल मैथन डैम का जलस्तर 471.59 है। डैम के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया है बांध के खुलते ही आस-पास के इलाकों से भी पर्यटक आने लगे और खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाने लगे। अलग-अलग जगहों से आए पर्यटकों ने बताया कि मैथन का यह नजारा बेहद मनमोहक है। यहां पहुंचकर ऐसा लगता है जैसे हम किसी दूसरी दुनिया में पहुंच गए हों।
Next Story





