
x
Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड किसान चौक के पास बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट आने से झरिया निवासी फल विक्रेता सुरेश साव (50) की मौत हो गयी. सूचना पाकर पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. बताया जाता है कि सुरेश साव अपनी ससुराल साबलपुर में रहता था|
बुधवार को वह फल खरीदने कृषि बाजार जा रहा था. इसी दौरान किसान चौक के पास सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में लिया. लोगों ने बताया कि चारपहिया वाहन ने सुरेश साव को दो बार धक्का मारा. फिर घसीटकर कुछ दूर ले गया. इससे मौके पर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद अज्ञात वाहन गोविंदपुर की ओर फरार हो गया|
TagsDhanbadदुर्घटनाफल विक्रेतामौतDhanbadaccidentfruit vendordeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





