झारखंड
Dhanbad: शराबी पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, आरोपी हिरासत में
Tara Tandi
8 Sept 2025 3:56 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह पांडे बस्ती गुलगुलिया पट्टी में बीती रात शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति उमेश गुलगुलिया को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.
लाठी-डंडे से पीटा और गला दबाकर हत्या कर दी
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात शराब के नशे में धुत उमेश गुलगुलिया ने अपनी पत्नी सोनिया देवी की लाठी-डंडे से पिटाई की. इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी सोमवार की सुबह मृतका के परिजनों ने सुदामडीह थाना को दी.
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर आरोपी पति उमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की होगी पुष्टि
पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी. वहीं घटना के संबंध में आरोपी उमेश ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात लगभग 8 बजे काम से घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी.
करीब 10 बजे सोनिया देवी घर लौटी तो उसने गुस्से में उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद दोनों खाना खाकर सो गए. सोमवार सुबह करीब तीन बजे उसने पत्नी को मृत पाया.
परिजनों का आरोप-नशे में पत्नी के साथ करता था मारपीट
वहीं मृतका के परिजनों का आरोप है कि उमेश शराब के नशे में अक्सर सोनिया के साथ मारपीट करता था. उन्होंने बताया कि रविवार देर रात भी उसने बेरहमी से लाठी-डंडे से पिटाई की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है.
TagsDhanbad शराबी पतिपत्नी बेरहमी हत्याआरोपी हिरासतDhanbad drunk husbandwife brutally murderedaccused in custodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





