छत्तीसगढ़

TET बैठक में शामिल हुए MP बृजमोहन अग्रवाल

Nil dhankar
8 Sept 2025 3:40 PM IST
TET बैठक में शामिल हुए MP बृजमोहन अग्रवाल
x

रायपुर/दिल्ली। MP बृजमोहन अग्रवाल आज TET बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बताया, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने हेतु ऋण सुविधाएँ और अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध हो सकें।इसके लिए आज नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की TET बैठक में महत्वपूर्ण विमर्श हुआ।

समिति अध्यक्ष दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा ऋण से जुड़े पाँच प्रमुख एजेंडा पर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें शिक्षा ऋण का वर्षों का प्रदर्शन , शिक्षा ऋण की विभिन्न योजनाएँ, मॉडल एजुकेशन लोन स्कीम (MELS), प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना (PMVLS) और शिक्षा ऋण हेतु क्रेडिट स्कोर शामिल रहा। यह पहल हमारे देश के युवाओं को अपने शैक्षिक सपनों को साकार करने में नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

Next Story
null