झारखंड
Dhanbad: शराबी पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर
Tara Tandi
13 Jun 2025 6:11 PM IST

x
Dhanbad धनबाद : झरिया थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी अमृता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को एसएनएमएमसीएच, धनबाद में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना गुरुवार देर शाम की है. मां ने बताया कि उसकी बेटी अमृता की पिछले कुछ महीनों से पति सितेश की प्रताड़ना से तंग आकर मायके में रह रही थी. सितेश शराब का आदी है और आए दिन अमृता के साथ मारपीट करता था.
गुरुवार शाम सितेश अचानक घर आया और बहस के दौरान चाकू से अमृता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. अमृता गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन आनन-फानन में उसे एसएनएमएमसीएच, धनबाद ले गए, जहां उसका इलाज जारी है. झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इधर, अस्पताल प्रशासन के अनुसार अमृता की हालत फिलहाल स्थिर नहीं है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.
TagsDhanbad शराबी पतिपत्नी किया चाकू हमलाहालत गंभीरDhanbad Drunk husbandwife attacked with knifecondition criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





