झारखंड
Dhanbad: बाइक को टक्कर मारते हुए गड्ढे में गिरी कार , एक मौत 4 घायल
Tara Tandi
18 Sept 2024 6:32 PM IST

x
Nirsa निरसा : निरसा थाना क्षेत्र के शासनबेड़िया मोड़ के समीप एनएच 2 पर मंगलवार की शाम कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत गई. वहीं, कार पर सवार 4 लोग घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जेएच 10 एन-8372 नंबर की स्विफ्ट कार कार तेज गति से धनबाद की ओर जा रही थी. शसनबेडिया मोड़ के पास कार बाइक सवार को पीछे से टक्कर माते हुए सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई. गड्ढे में पानी भरा था. टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार फुटबॉल की तरह करीब पांच फीट दूर सड़क पर जा गिरा उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वह गोविंदपुर परासी का रहने वाला था. दुर्घटना में कार पर सवार चार लोगों के चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला. मौका पाकर कार पर सवार सभी लोग भाग निकले. सूचना पर निरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. घटना में कार और बाइक के परखच्चे उड़ गए.
TagsDhanbad बाइक टक्कर मारतेगड्ढे गिरी कारएक मौत 4 घायलDhanbad: Car falls into ditch after hitting bikeone dead4 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





