झारखंड

Dhanbad: महुदा में फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Tara Tandi
17 Aug 2024 5:11 PM IST
Dhanbad: महुदा में फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
x
Mahuda महुदा: महुदा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी बिरू महतो उर्फ विरेन्द्र महतो को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि तेलमोचो निवासी बिरू महतो के खिलाफ आपराधिक मामले (कांड संख्या 82/2011) में कोर्ट में ट्रायल चल रहा है. अदालत ने लंबे समय से हाजिर नहीं होने के कारण उसके खिलाफ गैर जमानती वारंज जारी किया था. शुक्रवार की देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. मामले के अनुसंधान कर्ता महुदा थाना के एएसआई महेन्द्र राम हैं.
Next Story