देवेंद्र नाथ महतो ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर मांगी इजाजत

देवेंद्र नाथ महतो ने सिविल सर्जन को पत्र लिखकर मांगी इजाजत
Ranchi, रांची: जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने रांची के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थल पर वापस लौटने की अनुमति मांगी है। महतो ने बुधवार रात रांची के सिविल सर्जन को चिट्ठी लिखकर उन्हें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित प्रदर्शन स्थल पर जाने की इजाजत देने की अपील की.
देवेंद्र महतो पिछले 11 दिनों से भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भूख हड़ताल पर हैं. आंदोलन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद सोमवार को उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद से उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
सिविल सर्जन को लिखी चिट्ठी में महतो ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे हजारों छात्र इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदारी और उम्मीद का स्रोत भी है. इसी वजह से उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर वापस जाने की इच्छा जताई है.





