झारखंड

Deoghar: मीना बाजार में लगी आग, 41 दुकानें जलकर राख

Tara Tandi
19 Jan 2025 12:01 PM IST
Deoghar: मीना बाजार में लगी आग,  41 दुकानें जलकर राख
x
Deoghar देवघर: देवघर शहर के मीना बाजार (सब्जी मंडी) में लगी भीषण आग में 41 दुकानें जलकर राख हो गईं. घटना शुक्रवार रात करीब 11:45 बजे की है. अगलगी की इस घटना में करीब ढाई करोड़ रुपए की संपत्ति जलने का अनुमान है. घटना के बाद पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. नौ दमकदल गाड़ियों ने आठ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे आग पर काबू पाया. मधुपुर के विधायक सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन शनिवार दिन के करीब साढ़े तीन बजे मीना बाजार पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मिलकर उन्हें सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इधर, दुकानदारों ने शनिवार को देवघर नगर थाने में आवेदन देकर असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाने की शिकायत की है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि आग देर रात लगी और एक-एक कर सभी दुकानों में फैलती चली गई. बाजार के एक हिस्से की सभी दुकानें जल गई हैं. जो दुकानें जलीं हैं, उनमें अधिकतर कपड़े की छोटी-छोटी दुकानें हैं. ये लोग रोज कमाकर खाने वाले हैं. उनकी सारी पूंजी जल गई है. इसके अलावा एक घी की, एक किराना, एक ड्राई फ्रूट्स व पूजा दुकान समेत अन्य दुकानें भी जली हैं.
Next Story