झारखंड
Deoghar: कार ने ऑटो को मारी टक्कर, बीएड छात्रा की मौत 5 घायल
Tara Tandi
25 March 2025 12:44 PM IST

x
Deoghar देवघर: देवघर में तेज रफ्तार कार ने बीएड कॉलेज की छात्रओं से भरे ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार मार दी. देवघर-गोड्डा मुख्य पथ पर चौपा मोड़ के समीप हुए हादसे में डीपसर कॉलेज ऑफ एजुकेशन देवसंघ की सेकंड ईयर की छात्रा की मौत हो गई, जबकि पांच छात्राएं घायल हो गईं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृत छात्रा की पहचान गोड्डा जिले के जोजो सिमरा गांव निवासी किरण मुर्मू (27 वर्ष) के रूप में हुई.
मिली जानकारी के अनुसार बीएड छात्राएं लेशन प्लान की ट्रेनिंग कर मोहनपुर के बंका हाईस्कूल से ऑटो से वापस लौट रही थीं. इसी दौरान तेज गति से गोड्डा की ओर जा रही कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में घायल छात्राओं को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलते ही बीएड कॉलेज की प्राचार्य स्टाफ के सदर अस्पताल पहुंचीं और छात्राओं का हालचाल जाना. घायल छात्राओं में दुमका के हरिपुर की प्रीति टुडू, बारापलासी की सावित्री हेंब्रम, देवघर पानी टंकी के समीप रहनेवाली नेहा ठाकुर, बिलासी की निशा भारती व भागलपुर की दृश्या वत्स शामिल हैं. मोहनपुर थाने की पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
TagsDeoghar कार ऑटो मारी टक्करबीएड छात्रा मौत5 घायलDeoghar Car collides with autoB.Ed student dies5 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





