
x
Dehradun देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। आम लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच, राजधानी देहरादून स्थित एक दो मंजिला मकान ढह गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर क्षेत्रीय पटवारी ने मकान का निरीक्षण किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना क्षेत्र के किटरोली गांव में हुई। भारी बारिश के बीच गांव निवासी एक व्यक्ति का दो मंजिला मकान ढह गया। इस बीच, मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई मौजूद नहीं था। लेकिन, मकान में रखा सारा सामान मलबे में दब गया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी।
किटरोली गांव में हरिया पुत्र मंगशीरू का मकान ढह गया है। पीड़ित हरिया ने बताया कि मकान के नीचे भूस्खलन होने से उसका मकान ढह गया है। मकान गिरने से उसमें रखा सारा सामान नष्ट हो गया है। क्षेत्रीय पटवारी अनिल सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।
TagsDehradunमकानगिराअफरा-तफरीDehradunhousecollapseschaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





