झारखंड

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज झारखंड दौरे पर

Sarita
15 March 2024 11:28 AM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज झारखंड दौरे पर
x
आज, शुक्रवार (15 मार्च) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झारखंड आएंगे.

रांची : आज, शुक्रवार (15 मार्च) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झारखंड आएंगे. वे दोपहर 12 बजे रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रांची पहुंचने के बाद वे एयरपोर्ट से सीधे चतरा जिले के इटखोरी जाएंगे. जहां सबसे पहले मां भद्रकाली की पूजा करेंगे. जिसके बाद मंच पर कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे.

इटखोरी में ही बीजेपी की बूथ स्तरीय बैठक में वे शामिल होंगे. इटखोरी में बैठक के बाद राजनाथ सिंह रांची में तीन लोकसभा क्षेत्र की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होंगे. खूंटी, रांची और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र की कोर कमिटी की बैठक में भी राजनाथ सिंह शामिल होंगे. इसके बाद रांची से शाम में ही वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.


Next Story