झारखंड
Crime News: CISF जवान ने पत्नी की हत्या कर किया आत्महत्या
Sanjna Verma
18 Jun 2024 1:30 PM IST

x
Bokaroबोकारो : बोकारो में सीआईएसएफ के जवान ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी इसके बाद आत्महत्या कर ली. यह घटना सोमवार देर रात हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ जवान संजीत उर्फ संदीप वर्तमान में हल्दिया जिला में POSTED था. उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी विनीता देवी उर्फ रीता की हत्या की फिर देर रात फंसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.
पति पत्नी के बीच किसी बात लेकर हुआ था विवाद
बताया जाता है कि विनीता देवी और संजीत की शादी साल 2008 में हुई थी. दोनों की वैवाहिक जिंदगी ठीक-ठाक चल रही थी. सोमवार को पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद संजीत क्रोध में आकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. फिर देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. संजीत मूल रूप से BENGAL के पुरुलिया जिले स्थित उरमा गांव का रहने वाला है. वह सपरिवार बीते कई सालों से बोकारो के सेक्टर 8C में मकान नंबर 2368 में रहता था. उसका एक बेटा है.
घटना को अंजाम देने के बाद शव को बाथरूम में छिपाया
घटना को अंजाम देने से पूर्व उसने अपने बेटे को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव को बाथरूम में छिपा दिया. फिर संजीत ने सेक्टर 11 डी में जाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी मिलने के बाद हरला थाने की POLICE मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. थाना ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा.
TagsCrimeCISFजवानहत्याआत्महत्या CISFJawanMurderSuicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





