अन्य

Kota: कोटा में फांसी लगाकर बिहार के छात्र ने की खुदकुशी

jantaserishta.com
17 Jun 2024 3:49 PM IST
Kota: कोटा में फांसी लगाकर बिहार के छात्र ने की खुदकुशी
x
कोटा: राजस्थान के कोटा के महावीर नगर थाना इलाके में कोचिंग छात्र के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कोचिंग छात्र ने रोशनदान से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक मृतक आयुष कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था।
मृतक के परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी कमल किशोर ने बताया कि रविवार की रात बिहार के मोतिहारी निवासी कोचिंग छात्र आयुष जायसवाल ने रोशनदान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
जब छात्र अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद छात्र की खुदकुशी का मामला सामने आया।
इस मामले की महावीर नगर थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बता दें कि कोटा में लगातार कोचिंग स्टूडेंट्स खुदकुशी कर रहे हैं। इसको लेकर पुलिस जागरूकता फैलाने में जुटी है। कोचिंग संस्थानों को भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story