झारखंड

झारखंड में कोरोना की रफ्तार फिर हुई तेज, एक हफ्ते में संक्रमण से दूसरी मौत, लोगों को रिम्स के डॉक्टर ने दी यह सलाह

Renuka Sahu
10 July 2022 4:15 AM GMT
Coronas speed increased again in Jharkhand, second death due to infection in a week, RIMS doctor gave this advice to people
x

फाइल फोटो 

झारखंड में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। रांची के थड़पखना निवासी 77 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत शनिवार को मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। रांची के थड़पखना निवासी 77 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत शनिवार को मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। रांची में बीते एक एक सप्ताह में यह दूसरी मौत है। इससे पहले तीन जुलाई को ओरमांझी निवासी 61 साल के बुजुर्ग की मौत कोविड के कारण हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, थड़पखना के बुजुर्ग को कई शिकायतों के बाद तीन जुलाई को सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में वे कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। शनिवार को हुई दोबारा जांच में भी वे पॉजिटिव मिले थे। शनिवार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनका अंतिम संस्कार किया गया।
डरने की जरूरत नहीं, सावधानी बरतें : डॉ देवेश
रिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सका डॉ देवेश ने कहा कि रिम्स में वर्तमान में सिर्फ एक ही मरीज भर्ती है। उन्होंने बताया कि कोरोना अब आम बीमारियों की तरह हो चुका है। लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है। सिर्फ सावधान रहने की जरूरत है। मरीज सिर्फ कोरोना के लक्षण से नहीं मर रहे हैं। गंभीर रोग भी मौत का कारण बन रहा है। हालांकि जांच में पॉजिटिव आने पर कोविड से मौत कहना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि बहुत अधिक खौफ का माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
Next Story