झारखंड

झारखंड में कोरोना का कहर, सात महीने के बाद एक साथ एक हजार से ज्यादा संक्रमित मिले

Renuka Sahu
2 Jan 2022 2:52 AM GMT
झारखंड में कोरोना का कहर, सात महीने के बाद एक साथ एक हजार से ज्यादा संक्रमित मिले
x

फाइल फोटो 

झारखंड में कोरोना का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को राज्य में कोरोना के 1007 नए मरीज मिले हैं, इनमें से करीब आधे रांची के हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में कोरोना का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को राज्य में कोरोना के 1007 नए मरीज मिले हैं, इनमें से करीब आधे रांची के हैं। रांची में 495 नए संक्रमित मिले हैं। यहां हाल यह है कि मात्र छह दिन में ही रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या 15 गुना हो गई है। रांची में बीते 27 दिसंबर को 38 संक्रमित मिले थे।

राज्य में रोज मिलने वाले केस 6 दिन में सात गुना हुए
पूरे झारखंड की बात करें तो सूबे में रोज मिलने वाले केसों की संख्या सात गुना हो गई। 27 दिसंबर को राज्य में मिले संक्रमितों की संख्या 138 थी जो 1 जनवरी को 1007 हो गई । इससे पहले पिछले साल मई को यानी सात महीने पहले एक दिन में हजार केस मिले थे।
संख्या और बढ़ने की आशंका
विशेषज्ञों का अनुमान है कि अभी मरीजों की संख्या में और वृद्धि होगी। विशेषज्ञों के अनुसार हालांकि झारखंड में अब तक ओमीक्रोन की पुष्टि नहीं हुई है,पर संक्रमण की रफ्तार ओमीक्रोन के लक्षण के जैसी ही है। ओमीक्रोन मरीजों के संक्रमित होने का रफ्तार डेल्टा से कई गुना अधिक है। विशेषज्ञों के अनुसार इसमें मरीज अधिक मिलेंगे पर अधिकतर मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं होगी। सिर्फ 1 फीसदी मरीज ही अस्पताल में भर्ती होंगे।
तमाड़ विधायक भी संक्रमित
रांची के सांसद संजय सेठ और विधायक अंबा प्रसाद के बाद शनिवार को तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर है। इधर रांची जोन के आईजी पंकज कंबोज भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
कहां-कितने मरीज
रांची 495
जमशेदपुर 123
कोडरमा 47
धनबाद 113
बोकारो 43
हजारीबाग 43
खूंटी 23
देवघर 20
चाईबासा 53
रामगढ़ 14
लोहरदगा 02
पलामू 05
गिरिडीह 06
जामताड़ा 04
गोड्डा 01
गुमला 04
लातेहार 04
चतरा 03
गढ़वा 01
दुमका 03
रांची समेत 5 जिलों में संक्रमण दर खतरनाक स्तर पर
राज्य में कोरोना के संक्रमण की स्थिति खतरनाक होती जा रही है। संक्रमण दर में गुणात्मक वृद्धि हो रही है। हाल यह है कि रांची समेत पांच जिलों में संक्रमण की दर या तो खतरनाक स्तर के करीब है या उसे पार कर चुकी है। बोकारो ऐसा जिला है जहां संक्रमण दर 10 फीसदी के पार पहुंच गई है। यहां यह दर 10.86 प्रतिशत पाई गयी। रांची की संक्रमण दर 4.91, हजारीबाग में 5.01, कोडरमा में 5.74 व रामगढ़ में 5.00 प्रतिशत पाई गयी है। लोहरदगा में यह दर 3.08, खूंटी में 2.53,धनबाद में 1.74, देवघर में1.72, पूर्वी सिंहभूम 1.43, जामताड़ा 1.04 व पश्चिमी सिंहभूम में 1.09 प्रतिशत है।
एक सप्ताह में राज्य भर में फैला संक्रमण : बीते एक सप्ताह में संक्रमण का प्रसार राज्य के लगभग सभी जिलों तक हो चुका है। 25 दिसंबर से पहले हर दिन राज्य में 6 से 7 जिलों में संक्रमित मिलते थे, जबकि शुक्रवार को 21 जिलों में मरीज मिले हैं। जहां मरीज नहीं मिले, वहां या तो जांच ही काफी कम हुई है, या जांच में ट्रूनैट व आरटीपीसीआर की संख्या नगण्य है। कई जिलों में केवल रैट के सहारे जांच :स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव लगातार आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ाने की हिदायत दे रहे हैं। लगातार कहा जा रहा है कि कोरोना नियंत्रण के लिए मरीजों की जल्द पहचान जरूरी है। बावजूद इसके कई जिलों में मरीजों की पहचान केवल रैट के भरोसे है।
रैट में नगण्य मिल रही है पॉजिटिविटी
शुक्रवार को 34450 सैंपल की जांच हुई जिसमें 753 पॉजिटिव मिले हैं। इसमें रैट से 15180 जिसमें महज 73, ट्रूनैट से 2168, जिसमें 158 एवं आरटीपीसीआर से 17102 सैंपल जांचे गए, जिसमें 522 संक्रमित मिले हैं। ी रैट में पॉजिटिविटी 0.48 रहीं, वहीं आरटीपीसीआर में 3.05 फीसदी।
कई जिलों में 500 से भी कम जांच
लगातार हिदायत के बाद भी राज्य में जांच की रफ्तार नहीं बढ़ रही है। शुक्रवार को 34450 जांच हुई। इसमें 8 जिलों में तो 500 से भी कम सैंपल जांचे गए। चतरा में 384, गढ़वा में 346, जामताड़ा में 478, लोहरदगा 324, पाकुड़ 436, रामगढ़ 340 व सरायकेला में 436 सैंपल जांचे गए।
Next Story