झारखंड

विश्व आदिवासी दिवस पर पंडित रघुनाथ मुर्मु को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sarita
10 Aug 2022 9:44 AM IST
Congress workers pay tribute to Pandit Raghunath Murmu on World Tribal Day
x

फाइल फोटो 

विश्व आदिवासी दिवस पर गम्हरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर ओलचिकी लिपि के संस्थापक पंडित रघुनाथ मुर्मु को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विश्व आदिवासी दिवस पर गम्हरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर ओलचिकी लिपि के संस्थापक पंडित रघुनाथ मुर्मु को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने ओलचिकी लिपि के संस्थापक पंडित रघुनाथ मुर्मु तथा आदिवासियों के प्रमुख नेता बागुन सुम्बरई के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के वरीय जिला उपाध्यक्ष फुलकान्त झा ने इन महान पुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे सीख लेने की अपील की. इस मौके पर मृत्युंजय बेरा, अभिषेक घोष, असीम चक्रबर्ती समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Next Story