
x
देश के छठे चरण और झारखंड में तीसरे चरण का चुनाव 25 मई को रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह व धनबाद में होना है.
रांची : देश के छठे चरण और झारखंड में तीसरे चरण का चुनाव 25 मई को रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह व धनबाद में होना है. झारखंड में बचे दो चरणों के चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और स्टार प्रचारक अपने-अपने प्रत्यासियों के लिए समर्थन जुटाने में लगातार चुनावी सभा रैली और रोड शो कर रहे. इसी क्रम में आज, बुधवार (22 मई) को कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी गोड्डा और रांची में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी.
प्रियंका गांधी पहले गोड्डा के मेला मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगी. इसके बाद प्रियंका राजधानी रांची के नामकुम हाइटेंशन मैदान में पार्टी प्रत्यासी यशास्विनी सहाय के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगी. इस जनसभा में प्रियंका गांधी के अलावा झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, झामूमो नेता कल्पना सोरेन मौजूद रहेंगी.
चुनावी सभा को लेकर स्टार प्रचारकों की रैलियां लगातार आयोजित की जा रही हैं. वहीं, आज असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. इधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को साहिबगंज लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार करने लिट्टिपाड़ा आएंगे. उनका दुमका लोकसभा में भी आने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है. वे दुमका में संताल परगना की तीनों सीट गोड्डा, दुमका व राजमहल के पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे. बता दें कि अब तक पीएम मोदी झारखंड में 6 चुनावी सभा और रांची में रोड शो कर चुके हैं.
Tagsकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज झारखंड दौरे परकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधीचुनावी सभाझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारCongress General Secretary Priyanka Gandhi on Jharkhand tour todayCongress General Secretary Priyanka Gandhielection meetingJharkhand newsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





