झारखंड

सीएम हेमंत सोरेन ने टीम इंडिया की जीत पर दी बधाई, कहा – यह जीत दृढ़ इच्छाशक्ति, संयम और अनुशासन को समर्पित

Sarita
29 Aug 2022 9:33 AM IST
CM Hemant Soren congratulated Team Indias victory, said – this victory is dedicated to strong will, restraint and discipline
x

फाइल फोटो 

एशिया कप में इंडिया टीम को मिली जीत पर सीएम हेमंत सोरेन ने बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत ‘टीम इंडिया’ की दृढ़ इच्छाशक्ति, संयम और अनुशासन को समर्पित है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एशिया कप में इंडिया टीम को मिली जीत पर सीएम हेमंत सोरेन ने बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत 'टीम इंडिया' की दृढ़ इच्छाशक्ति, संयम और अनुशासन को समर्पित है. टीम इंडिया' ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन से फिर एक बार देशवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया है. भारतीय टीम के सभी सदस्यों एवं राज्य तथा देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. पढ़ें – झारखंड में क्या होगा? क्यों उबला उपराजधानी से राजधानी तक… जरूर पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

मुख्यमंत्री आवास पर यूपीए के विधायक ने एक साथउठाया लुत्फ
बता दें कि रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन किया है. इससे पहले कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री एवं सभी मंत्री तथा विधायक ने टेलीविजन के माध्यम से दुबई में आयोजित हो रहे एशिया कप के भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाया. मौके पर मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगण एवं विधायकगण ने तिरंगा झंडा लहरा कर 'टीम इंडिया' की जीत की कामना की.
Next Story